आरा, जनवरी 13 -- आरा, हि.सं.। महिला थाने की पुलिस ने दहेज के लिए पत्नी से मारपीट और गर्भपात के मामले में फरार चल रहे पति को गिरफ्तार किया है। वह गड़हनी थाना क्षेत्र के बगवां गांव निवासी स्व.अशोक सिंह का पुत्र आदित्य कुमार सिंह उर्फ धनंजय सिंह है। सोमवार रात उसे उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक राज की ओर से मंगलवार को जारी प्रेस बयान में यह जानकारी दी गई है। पुलिस के अनुसार बगवा गांव निवासी आदित्य कुमार सिंह उर्फ धनंजय सिंह की पत्नी रुचि कुमारी द्वारा महिला थाने में पति और सास सहित अन्य लोगों पर दहेज के लिए मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उसमें कहा गया है कि ससुराल वालों की मारपीट के कारण उसका गर्भपात हो गया था। उस मामले में पुलिस द्वारा देवर बिट्टू राज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हालांकि पति आदित्य कुमार सिंह उर...