हरदोई, जनवरी 19 -- हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के बड़ागांव गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता के साथ मारपीट की गई। मामले में उसका पति संदीप, ससुर रामसुशील, सास और चार अन्य लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न में मुकदमा दर्ज किया गया है। अरवल थाना क्षेत्र के परचौली गांव निवासी लेखा उर्फ लालिमा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका विवाह 17 जून 2019 को हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव गांव निवासी संदीप से हुआ था। विवाह के समय उसके पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया। विवाह के बाद से ही पति-ससुराल पक्ष ने अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। इसमें बाइक और हरपालपुर में प्लाट की मांग शामिल थी। 10 महीने पहले आरोपियों ने विवाहिता को गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर मायके छोड़ दिया। आरोप है कि एक दिन पति, सास और ससुर ने उससे सफे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.