कानपुर, जनवरी 12 -- चकेरी, संवाददाता। जाजमऊ में एक महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपित पति समेत ससुरालीजनों ने दहेज के लिए उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। साथ ही आरोपितों ने जबरन गर्भपात भी करा दिया। पीड़िता ने आरोपितों के खिलाफ जाजमऊ थाने में मामला दर्ज कराया है। जाजमऊ निवासी पीड़िता के अनुसार उनका विवाह इलाके के युवक से बीती एक जनवरी 2023 को हुआ था। विवाह के बाद से ही आरोपित पति समेत अन्य ससुरालीजन दहेज में दो लाख रुपये लाने की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर आरोपित उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि पति अक्सर शराब के नशे में आकर उससे अप्राकृतिक संबंध भी बनाता था। जिसका विरोध करने पर उन्हें बुरी तरह से मारता पीटता था। पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2024 में वह गर्भवती हो गई, लेकिन ससुरालीजनों ने मायके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.