रामपुर, अप्रैल 5 -- चौकी दड़ियाल फत्तावाला निवासी महिला की शादी ग्यारह वर्ष पूर्व दड़ियाल क्षेत्र के गांव फत्तावाला ईदगाह के पास निवासी विशाल के साथ हुई थी। दोनों की शादी प्रेम विवाह कोर्ट मैरिज है जो सहमति से हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि शादी के एक वर्ष बाद पति विशाल सहित अन्य ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए ताने देकर प्रताड़ित करने लगे। विवाहिता द्वारा प्रेम विवाह के कारण मायके बाले नाराज थे। इस कारण वह अपने मायके नहीं जाती थी। और ससुरालियों के जुल्म सहती रहीं। चौबीस जनवरी को ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता को यह जानकारी हुई कि पति ने दुसरीं शादी कर ली। विवाहिता ने पति विशाल सहित ससुर, सास, जेठ सहित आठ लोगों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने, दुसरीं शादी की जानकारी करने पर मारपीट करने की विवाहिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई...