रामपुर, फरवरी 17 -- शहजादनगर थाना क्षेत्र के ककरौआ गांव निवासी मेहनाज बी की शादी मैहफूज मियां की दो साल पहले हुई थी। शादी के बाद एक बेटे को जन्म हुआ। शादी में हैसियत के अनुसार दहेज दिया गया। लेकिन,शादी में मिले दहेज से ससुराल वाले खुश नहीं थे। बाद में ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे थे। आरोप है कि उसकी हत्या करने का भी प्रयास किया गया। अब पुलिस ने इस मामले में महफूज मियां, जैबुन निशा, मशकूर मियां, शमा, चांद बी, रफत, तस्लीम, नवेद मियां, मुन्ने उर्फ फैज मियां, सिफत, रियाजुल हसन, दानिश मियां, राशिद मियां, खालिद खां और शबाना बेगम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.