रुडकी, फरवरी 19 -- मंगलौर, संवाददाता। दहेज की मांग को लेकर पति और ससुराल पक्ष की ओर से प्रताड़ित करने को लेकर ग्राम मंडावली निवासी विवाहिता ने तहरीर देकर अपने पति, ससुर और अन्य ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। रुकसार निवासी ग्राम मंडावली ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी शादी लगभग दो वर्ष पहले सहारनपुर जिले के घोघरेकी गांव निवासी वसीम के साथ हुई थी। शादी के तुरंत बाद से ही पति नशे की लत में डूबा रहता था और नियमित रूप से गाली-गलौच तथा मारपीट करता था। कम दहेज लाने पर ताने मारता और बाईक समेत अन्य सामान की मांग करता रहता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.