लखनऊ, मार्च 4 -- लखनऊ। सआदतगंज कोतवाली में महिला ने पति पर तीन तलाक देकर दूसरा निकाह करने का मुकदमा दर्ज कराया। विवाहिता को ससुराल में दहेज के लिए कई दिनों तक प्रताड़ित किया गया। हसनपुरिया निवासी महिला का निकाह 25 फरवरी 2007 को मुफ्तीगंज निवासी इजहार हसन से हुआ था। निकाह के बाद से ही कम दहेज लाने पर महिला को प्रताड़ित किया जाने लगा। पति ने कई बार मारपीट की। इजहार ने बेटी की परवरिश के लिए भी रुपये देने से मना कर दिया था। पीड़िता के मुताबिक दिसंबर 2021 में इजहार ने धक्का देकर उसे घर से भगा दिया। इसके बाद से वह मायके में रहने को विवश है। पीड़िता ने बताया कि चार अक्तूबर 2024 को इजहार ने तीन तलाक का नोटिस भेजा। वह जवाब दे पाती। उससे पहले ही आरोपित ने दूसरा निकाह भी कर लिया। इंस्पेक्टर सआदतगंज बृजेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रह...