हरिद्वार, अप्रैल 5 -- हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में एक युवती को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में युवती के भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। अहबाबनगर ज्वालापुर निवासी दिलनवाज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन जैनब की शादी 20 नवंबर 2024 को सुल्तान नामक व्यक्ति से हुई थी। शादी से पहले सुल्तान के परिवार ने युवती को देखने के लिए कई बार आना-जाना किया था। इस दौरान युवती के भाई ने सुल्तान को एक सोने की अंगूठी और 25,000 रुपये नगद दिए थे। साथ ही परिवार के लोगों को कपड़े, मिठाई और 42,000 रुपये नगद दिए गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.