गोरखपुर, दिसम्बर 12 -- सहजनवां, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को उसके दो बच्चों समेत घर से निकाल देने और बाद में उसे धोखा देकर दूसरी शादी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तेनुआ टोल प्लाजा के पास रहने वाली रुचि सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके पति सूर्य प्रताप सिंह और ससुर गीडा सेक्टर-13 स्थित एक फैक्ट्री में काम करते हैं। परिवार मूल रूप से बिहार का निवासी है। रुचि का आरोप है कि, शादी के कुछ समय बाद से ही दहेज को लेकर पति और ससुरालीजन दबाव बनाने लगे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर पति और परिजनों ने दोनों बच्चों के साथ मारपीट कर घर से भगा दिया। भरण-पोषण न मिलने पर मामला न्यायाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.