मधुबनी, मार्च 17 -- मधुबनी, विधि संवाददाता। दहेज में बाइक की मांग को लेकर आग लगाकर पत्नी की हत्या करने के आरोप में दोषी करार दिए गए पति रौशन कुमार यादव को कोर्ट ने दस वर्ष की सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। सोमवार को जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश संकाश चन्द्र की अदालत ने फैसला सुनाया। रौशन यादव साहरघाट थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव का रहने वाला है। सुनवाई के दौरान अभियोजन की ओर से अपर लोक अभियोजक रामानंद कुमार ने आरोपित को कड़ी सजा देने की मांग की थी। कोर्ट का फैसला आने के बाद रौशन यादव को पुलिस की कड़ी सुरक्षा में जेल भेज दिया गया। एपीपी श्री यादव ने बताया कि तीन अक्टूबर 2020 को विशनपुर गांव में मिषा देवी (22) के शरीर पर केरोसिन डालकर आग लगा दिया गया। बाद में ईलाज के दौरान पटना में उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर रौशन के अन्य परिजनों पर प्राथमिकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.