अलीगढ़, अक्टूबर 9 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के न्यू राजेन्द्र नगर में दहेज के लिए पत्नी के साथ मारपीट कर गला दबाने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। देहलीगेट क्षेत्र निवासी शिखा उपाध्याय की शादी 2019 में न्यू राजेन्द्र नगर निवासी राहुल के साथ हुई थी। पति निजी कंपनी में नौकरी करता है। पुलिस के अनुसार शादी में दिए गए दहेज से ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। आए दिन मारपीट करते थे। बीते 20 सितंबर को ससुरालियों ने मारपीट कर दी। पति ने गला दबाने का प्रयास किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। बुधवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया,जहां से जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...