औरंगाबाद, मई 8 -- रफीगंज प्रखंड के पौथू थाना क्षेत्र के रामपुर परसिया गांव में दहेज के लिए नवविवाहिता सुषमा कुमारी की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका के पिता गया जिले के कोच थाना क्षेत्र के दौलतपुर बरियावां गांव निवासी संजय यादव ने पौथू थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। संजय ने बताया कि उनकी बेटी सुषमा की शादी 20 अप्रैल 2025 को प्रेम-प्रसंग के बाद राकेश कुमार से हुई थी। इस मामले में रफीगंज थाने में समझौता हुआ था और दोनों पक्ष शादी के लिए राजी हो गए थे। हालांकि लड़का घर से फरार था। इसके बाद लड़की को लड़के के घर भेज दिया गया था। शादी के कुछ दिनों बाद से ही सुषमा को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। गुरुवार को सुषमा के पति राकेश कुमार, ससुर विनोद यादव सहित अन्य लोगों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए शव को फांसी के फंदे पर...