सासाराम, मई 5 -- चेनारी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के उगहनी गांव में दहेज लोभियों ने रविवार की रात्रि दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या कर दी। मृतका उक्त गांव निवासी गंगा प्रजापति के पुत्र मंटू प्रजापति उर्फ विकास कुमार के 26 वर्षीय पत्नी शशिकला कुमारी उर्फ गुला कुमारी है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौप दिया है। मृतका के पिता शिवसागर थाना क्षेत्र के बड़काडीह गांव निवासी संतोष प्रजापति ने बताया कि अपनी पुत्री शशिकला कुमारी की शादी चेनारी थाना क्षेत्र के उगहनी गांव निवासी गंगा प्रजापति के पुत्र मंटू प्रजापति उर्फ विकास कुमार के साथ वर्ष 2021 में बड़े ही धूमधाम से शादी की थी। शादी की कुछ दिन बाद ससुराल वालों के द्वारा मृतिका को प्रताड़ित किया जाने लगा। मृतका के द्वारा कई बार दूरभाष पर इसकी जानकारी अपने मां-बाप व भाई को दी जा रही थ...