मुरादाबाद, फरवरी 10 -- दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को प्रताड़ित किया। शिकायत पर पाकबड़ा पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालियों पर केस दर्ज किया है। पीड़िता ने जेठ पर छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया है। कुन्दरकी थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने पाकबड़ा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 20 नवंबर 2022 को पाकबड़ा के गांव निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद से पति और ससुरालियों ने दहेज की मांग शुरू कर दी। एक दिन जेठ ने उसके साथ छेड़छाड़ की। शिकायत पति से की तो उसने यह धमकी देकर चुप करा दिया। एक दिन ससुरालियों ने उसे पीटा। पीड़िता की मां ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एसओ पाकबड़ा योगेश कुमार ने बताया कि तहरीर पर पति, जेठ, सास, ननद समेत पांच ससुरालियों पर केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.