मुरादाबाद, दिसम्बर 31 -- मुरादाबाद। दहेज उत्पीड़न के खातिर विवाहिता का उत्पीड़न किया गया। विवाहिता प्रियंका सैनी ने पति पंकज जिंदल, सास-ससुर, देवर और ननद पर पांच लाख रुपये नकद व वैगनार कार की मांग को लेकर मारपीट, जान से मारने के प्रयास और मानसिक-शारीरिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही दहेज की मांग को लेकर पीड़िता के साथ लगातार मारपीट की गई। पति पर करंट लगाने और पेचकस से गर्दन पर वार कर जान लेने की कोशिश करने का आरोप है, जबकि देवर पर गलत नजर रखने और दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है। कई बार घर से निकालने और जान से मारने की धमकियां भी दी गईं। पीड़िता की तहरीर पर थाना सिविल लाइंस पुलिस ने नामजद पांचों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक मनीष सक्सेना के अनुसार...