बिजनौर, फरवरी 3 -- थाना मंडावर क्षेत्र के गांव मोहम्मद पुर देवमल में शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों मे महिला का शव कमरे मे फांसी के फंदे पर लटका मिला था। मृतका के मायके वालो ने पति सहित अन्य सुसराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए महिला की हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की थी। पुलिस ने सास को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार को मृतका के पति को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना किरतपुर क्षेत्र के गांव ज्वाला चंडी निवासी हरवीर सिंह ने बताया कि अपनी बेटी दामिनी उर्फ सोनी की शादी दो वर्ष पूर्व 17 जनवरी 2024 को पूरी रिति रीवाज के साथ थाना मंडावर क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर देवमल निवासी अभिषेक पुत्र मुन्नू के साथ की थी। आरोप है कि अभिषेक दहेज में दी कार से खुश नहीं था और वह स्कॉर्पियो की मांग करने लगा था। जिसके बा...