रामपुर, जनवरी 6 -- दहेज आरोप में पुलिस ने महिला की तहरीर पर ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धनोरा निवासी महिला पार्वती ने कोतवाली में तहरीर देते हुए लिखा कि उसने पुलिस को बताया कि बीते 14 मई 2022 को उसका विवाह जिला बरेली स्थित थाना शाही के नरेली गांव निवासी प्रमोद से हुआ था। उसका विवाह नरेली निवासी तेजराम ने कराया था। शादी में पिता ने नौ लाख रूपये, दान दहेज आदि देकर उसे ससुराल विदा किया था। दहेज से पति प्रमोद, ससुर बाबूराम, ननद तेजवती, ज्योति और ननदोई शेर सिंह खुश नहीं थे। अतिरिक्त दहेज मांगते हुए एक लाख रूपये नगद और उसके पिता की जमीन नाम कराने का दबाव डालते। विरोध करने पर मानसिक रूप से परेशान करके उसके साथ मारपीट करते। आरोप लगाया कि 5 जून 2025 को दहेज मांग पूरी नहीं होने पर उन लोगों ने मारपीट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.