औरैया, फरवरी 4 -- अजीतमल, संवाददाता। दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट और घर से निकाल दिया गया। मामले में न्यायालय के आदेश पर कोतवाली अजीतमल पुलिस ने पति समेत ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर नवल सिंह हाल निवास बड़ेरा निवासी पिंकी कुमारी पत्नी हरिओम ने न्यायालय में दी गई तहरीर में बताया कि उसका विवाह 19 अप्रैल 2022 को हरिओम के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। विवाह के समय उसके पिता ने सामर्थ्य के अनुसार लगभग ढाई लाख रुपये नकद और गृहस्थी का सामान दिया, इसके बावजूद ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं हुआ और एक लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगा। पीड़िता का आरोप है कि मांग पूरी न होने पर पति, सास, ससुर और ननद द्वारा मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। दांपत्य जीवन के दौरान उसने एक पुत्र आर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.