उन्नाव, जनवरी 26 -- बीघापुर। अचलगंज थाना क्षेत्र के बंड गांव निवासी विवाहिता ने कोतवाली क्षेत्र के दांदामऊ गांव निवासी अपने ससुरालीजनों पर दहेज की अतिरिक्त मांग पूरी न होने पर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पीड़िता रुचि देवी ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 2019 में उसके पिता राज किशोर मिश्रा ने उसकी शादी दांदामऊ निवासी सधन शुक्ला के बेटे राजीव शुक्ला से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से पति राजीव, ससुर सधन शुक्ला, सास रानी देवी, ननद पूनम व पूर्ति तथा अकबरपुर गांव निवासी संतोष शुक्ला के उकसाने पर सोने की अंगूठी व एक लाख रुपये नकद की मांग की जाती रही। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया गया। दिसंबर 2025 में पति ने मारपीट कर घर से भगा दिया। थानाध्यक्ष राजपाल ने बताया कि विवाहिता की शिकायत पर पति समेत छह लोगों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.