बदायूं, मार्च 19 -- बदायूं, संवाददाता। जिले में एक नवविवाहिता के साथ दहेज के लिए मारपीट और उत्पीड़न करने के मामले में पति सहित सात लोगों पर महिला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विवाहिता का आरोप है कि उसके ससुराल वाले दहेज में कार व आठ लाख रूपये की मांग रहे थे। मांग पूरी न होने पर उन लोगों ने मारपीट कर उसे घर निकाल दिया। बिसौली कोतवाली के गांव पिंदारा की रहने वाली संगीता पुत्री बृजपाल ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी शादी 23 नवंबर 2023 को हिंदू रीति-रिवाज से फरोजाबाद जिले के थाना सिरसागंज अध्यापक नगर गली नं 3 के रहने वाले दीपक कुमार जैन के साथ हुई थी। शादी में मायके वालों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं हुआ। संगीता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसका पति दीपक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.