महोबा, जनवरी 9 -- महोबा, संवाददाता। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों के द्वारा की गई मारपीट के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। बीजानगर कालोनी निवासी जफर खां की पुत्री कशिश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह 16 अक्टूबर 2024 को मेहफूज निवासी समद नगर के साथ हुआ था। परिजनों द्वारा हैसियत के अनुसार दान दहेज देने के बाद भी पति महफूज सास शकीला, जेठ शानू, जेठानी रुकसाना दहेज में बाइक व दो लाख रुपये की मांग को लेकर मारपीट करने लगी। ससुरालीजनों द्वारा कई बार मारपीट की गई। बाद में उसे घर से निकाल दिया। जिस पर वह अपने पिता के साथ कांशीराम कालोनी में रहने लगी। पुलिस को मामले की सूचना दी गई तो पुलिस ने समझौता करा दिया और ससुरालीजन उसे अपने साथ ले गए। मगर ससुरालीजनों के रवैया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.