हापुड़, जनवरी 5 -- दहेज में कार और नगदी की मांग पूरी न होने पर महिला का उत्पीड़न किया गया। आरोप है कि देवर ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। सास पर गला दबाकर हत्या करने का प्रयास करने का आरोप लगाया। उत्तर प्रदेश पुलिस ने तैनात पति पर भी एक महिला कांस्टेबल के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर बाबूगढ़ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अलीगढ़ जनपद के एक गांव निवासी महिला बताया कि बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम श्यामपुर जट्ट निवासी अनुज कुमार के साथ करीब पांच साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसके एक पुत्री भी है। ससुराल पक्ष के लोग दहेज में गाड़ी और नगदी की मांग करने लगे। आरोपियों ने फिर एक लाख रुपये की मांग कर दी। परिजन ने ससुराल पक्ष के लोगों को समझाया लेकिन वह नहीं माने और उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। पीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.