मैनपुरी, मार्च 15 -- अतिरिक्त दहेज में एक प्लॉट, एक लाख रुपये की नकदी और बुलेट मोटरसाइकिल की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को दो बच्चों के साथ घर से निकाल दिया गया। इतना ही नहीं मांग पूरी न होने पर पति ने 12 मार्च को दूसरी शादी भी रचा ली। घटना की तहरीर पर पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है। दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम मंगलपुर निवासी आरती पुत्री वीरपाल यादव ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि उसकी शादी सौरभ कुमार पुत्र संतोष कुमार निवासी छछैना थाना मलावन जनपद एटा के साथ हुई है। शादी के बाद वह दो बच्चों की मां बन गई। शादी के बाद से ही पति सौरभ, ससुर संतोष कुमार से वेदवती तथा ननद गुंजन उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। अतिरिक्त दहेज के रूप में एक प्लॉट, बुलेट मोटरसाइकिल और एक लाख रुपये की नकदी मांग रहे हैं। दहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.