हापुड़, जनवरी 13 -- हापुड़। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मोहल्ला करीमपुरा निवासी नवविवाहिता के साथ ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग पूरी न करने पर मारपीट कर दी। मारपीट में उसका बाया कंधा तोड़ दिया और चेहरे पर गंभीर चोटें के निशान है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर के मोहल्ला करीमपुरा निवासी रूमा ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका निकाह 14 मई 2025 को जनपद मेरठ के ऊंचा सद्दीकनगर नाला निवासी बिलाल के साथ हुआ था। पिता गुलजार ने निकाह में हैसियत से अधिक दान-दहेज दिया था। निकाह के बाद पति बिलाल, सास कमर निशा, जेठ अतीक, इमरान व दिलशाद, जेठानी नाजिया और नंद रानी दहेज की मांग करने लगे थे। मांग पूरी नहीं होने पर गाली-गलौच कर मारपीट किया करते थे। 9 जनवरी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.