काशीपुर, जनवरी 5 -- काशीपुर, संवाददाता। पति पर दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांग पूरी न होने पर पत्नी को तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत अन्य ससुरालियों पर केस दर्ज किया है। मौहल्ला खालसा निवासी गुलफसा ने महिला हेल्प लाइन को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि उसका निकाह 2018 को सिविल लाइंस मुरादाबाद निवासी मो इकराम के साथ हुआ था। निकाह के बाद पति इकराम, ससुर उस्मान, सास मेहरुनिशा, देवर मुकीम, अब्दुल करीम दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे मारपीट कर मई 2019 में गर्भावस्था में घर से निकाल दिया। वहीं 16 अगस्त 2019 को समझौता के बाद वह ससुराल वापस गई। इसके बाद 15 सितंबर 2022 को फिर से दहेज की मांग करते हुए उसे मारपीट कर बच्चों सहित घर से निकाल दिया। आरोप है कि बीते 22 सितंबर को पति ने उसे त...