कानपुर, जनवरी 9 -- चकेरी, संवाददाता। एक महिला ने आरोप लगाया है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। साथ ही जेठ ने छेड़खानी की। चकेरी थाने में मामला दर्ज कराया गया है। चकेरी निवासी महिला के अनुसार उनका विवाह जुलाई 2021 में लखनऊ निवासी युवक के साथ हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद से ही आरोपित पति समेत ससुरालीजन दहेज में दो लाख रुपये देने की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। पीड़िता ने बताया कि आरोपित उन्हें कई बार घर से भगा देते थे। जिससे तंग आकर उन्होंने जुलाई 2025 को महिला थाने में शिकायत भी की। इस पर पुलिस ने पति को थाने बुलवाया और उसपर दबाव बनाकर उन्हें पति के साथ ससुराल भेज दिया। फिर अगस्त 2025 को जेठ ने उन्हें कमरे में अकेला पाक...