मधेपुरा, मार्च 17 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि।थाना क्षेत्र के नौहर गांव में दहेज की खातिर एक महिला की बुधवार की देर रात हत्या कर दी गयी। मृतका के भाई उदा किशुनगंज थाना क्षेत्र के रघुवरगंज वार्ड 17 के शुभंकर कुमार मुखिया के आवेदन पर महिला के पति, सास - ससुर, जेठ - जेठानी, देवर और ननद सहित कुल सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मृतका रीता कुमारी के भाई के अनुसार करीब दो वर्ष पूर्व उसकी बहन की शादी नौहर गांव के हरदेव मुखिया के पुत्र रूपक मुखिया से हुई थी। शादी में सामर्थ्य के मुताबिक दहेज भी दिया गया था। शादी के बाद ससुराल में कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक रहा। इस बीच उसे एक बेटा भी हुआ। फिलहाल उसका बेटा 9 माह का है। उसके बाद ससुराल पक्ष की ओर से दहेज की मांग की जाने लगी। ससुराल पक्ष के लोग समय के मुताबिक दहेज नहीं मिलने का ताना देकर रीता को...