बदायूं, मार्च 28 -- उधैती क्षेत्र के गांव खितौरा भगवंत निवासी ब्रजभान सिंह ने अपनी बेटी गोल्डी के ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और घर से निकालने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। ब्रजभान सिंह ने बताया कि बेटी गोल्डी की शादी 24 फरवरी 2024 को अंकित, पुत्र वीरेंद्र सिंह, निवासी ब्योर कासिमाबाद, थाना इस्लामनगर के साथ की थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही गोल्डी के पति अंकित, सास रेनू देवी और चाचा ससुर धीरेन्द्र पाल सिंह ने अतिरिक्त दहेज के रूप में बाइक और तीन लाख रुपये की मांग करते हुये प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। जानकारी पर ब्रजभान सिंह गांव के लोगों के साथ अपनी बेटी के ससुराल पहुंचे और ससुराल पक्ष को समझाने का प्रयास किया। कुछ दिन तक स्थिति सामान्य रही, लेकिन इसके बाद फिर से दहेज की मांग और प्रताड़ना शुरू हो गई। आरोप है कि 20 जनवरी 2025 को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.