फिरोजाबाद, अप्रैल 25 -- अतिरिक्त दहेज की खातिर एक विवाहिता के साथ ससुरारियों द्वारा मारपीट की जाती है। उससे बाइक और 50 हजार रुपये मांगे जाते हैं। पति ने परिवार के साथ मिलकर उसकी पिटाई की और खटिया से बांधकर छुरी से नाक काट दी। मायकेवालों को पता चला तो बेटी की ससुराल पहुंचे और बेटी गायब मिली। ससुरालीजन मौके से भाग गए थे। लोगों ने बेटी को आगरा भर्ती कराया था। पति समेत सभी ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है। सल्लो पुत्र शकूर खां निवासी नौढ़ा शांतिनगर थाना रसूलपुर ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसने अपनी बेटी अंजलि की शादी तीन साल पहले नासिर पुत्र फजला निवासी रेस्ट एटा रोड तालाब के पास शिकोहाबाद से की थी। अंजलि के एक बेटी है। अंजलि को आठ दिन तक ससुरालियों ने भूखा प्यासा रखा और उससे बाइक के साथ 50 हजार रुपये अतिरिक्त दहेज के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.