कन्नौज, मार्च 6 -- तालग्राम, संवाददाता। अतिरिक्त दहेज की खातिर विवाहिता को उसके दो बच्चों के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी से की। एसपी के निर्देश पर थाना पुलिस ने पति सहित पांच ससुराली जनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली कन्नौज के ग्राम ताहसीपुर निवासी सुमन देवी ने बताया कि उसकी शादी एक जनवरी 2007 को थाना तालग्राम क्षेत्र के ग्राम मछरैया निवासी रणधीर सिंह पुत्र रामचंद्र के साथ दहेज में मांगे गए पांच लाख नगद व घर गृहस्थी के समान के साथ विदा किया था। लेकिन शादी में मिले दहेज से ससुराली जन संतुष्ट नही थे। दहेज में पांच लाख नगद व एक प्लाट की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। इसी बीच विवाहिता के दो संताने आदित्य व रागिनी पैदा हुए। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.