मधुबनी, मई 2 -- लौकही, निज संवाददाता। लौकही थाना के हिरपट्टी गांव के जगदीश गुप्ता के घर सन्नाटा छाया हुआ है। उसकी पत्नी मंजू देवी अपनी बेटी संगीता की मौत के खबर मिलने के बाद बेहोस व बदहवास पड़ी हुई है। आस पड़ोस की महिलाएं उसे ढ़ांढस बंधाने में लगी है। आंखों में आंसू भरे मृतिका संगीता के पिता ने बताया कि उसके दामाद और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों ने दहेज के लिए प्रताड़ित कर उसकी पुत्री की हत्या कर दी, फिर चोरी छिपे शव जला रहा था। सूचना के बाद घोघरडीहा थाना पुलिस के सहयोग से घोघरडीहा के नौआबाखर से अधजले शव को बरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि उसे दो पुत्र और एक पुत्री थी। वे अपनी इकलौती पुत्री की शादी वर्ष 2014 में नौआबाखर के रणजीत साह के साथ किया। शादी के बाद से हीं उसकी पुत्री को उसके दामाद और ससुराल के अन्य लोग दहेज के लिए प्रताड़ित किया करते थ...