हापुड़, अक्टूबर 1 -- गढ़मुक्तेश्वर। दहेज प्रथा के खिलाफ सख्त कानून होने के बावजूद उत्पीडऩ की घटनाएं थम नहीं रही हैं। गढ़ नगर की एक युवती ने अपने पति समेत नौ ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज मांगने, छेड़छाड़ और शारीरिक शोषण की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर निवासी पीडि़ता ने बताया कि उसकी शादी 25 फरवरी को बुलंदशहर निवासी प्रदीप कुमार से हुई थी। विवाह के कुछ ही समय बाद ससुराल पक्ष ने पांच लाख रुपये नकद और छह सोने की अंगूठियों की मांग शुरू कर दी। जब उसने अपने मायके वालों की आर्थिक स्थिति का हवाला देकर यह मांग पूरी करने से इनकार किया तो उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताडि़त किया जाने लगा। पीडि़ता का आरोप है कि 9 जुलाई को जब वह घर में अकेली थी, तभी ससुराल में ससुर ने जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.