अमरोहा, मार्च 8 -- नायाब अब्बासी डिग्री कॉलेज शुक्रवार को एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार दहेज एवं नशा मुक्त भारत के निर्माण को लेकर शपथ दिलाई गई। स्टाफ संग छात्र-छात्राओं ने पुस्तकालय में पुस्तकों को पढ़ा। प्राचार्या डा.लुबना हामिद ने कहा कि देश और समाज की प्रगति व विकास के लिए समाज का कुरीतियों से मुक्त होना जरूरी है। दहेज प्रथा और मादक पदार्थों का नशा समाज के लिए बेहद घातक है। चीफ प्राक्टर डा.महताब अमरोहवी ने कहा कि हमें शपथ लेनी चाहिए कि समाज में व्याप्त बुराइयों और कुरीतियों को समाप्त करने में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। लोगों को बताया जाए की दहेज लेन देन से कितनी बेटियों का जीवन नर्क बन चुका है और कितनी बेटियां एकात्म हत्या कर चुकी हैं। इसी तरह नशा भी समाज के ताने बाने और एकता को तोड़ रहा है। वाणिज्य विभागाध्यक्ष डा.एम अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.