चतरा, फरवरी 18 -- हंटरगंज निज प्रतिनिधि। हंटरगंज प्रखंड के खुटिकेवाल खूर्द पंचायत स्थित हिरींग गांव निवासी गिरजानंद सिंह के पुत्र प्रेम किशोर सिंह को दहेज उन्मूलन सह समाज उत्थान स्वर्ण महासभा न्यास का प्रखंड अध्यक्ष मनोनित किया गया। यह घोषणा न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रदेव सिंह ने मंगलवार को पत्र जारी कर जानकारी दी। पत्र के माध्यम से बताया गया कि स्वर्ण समाज में दहेज प्रथा का बढ़ते कुरीतियों को लेकर समाज के बीच जाकर लोगों को जागरूक करने की जिम्मेवारी सौपी है। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया की दहेज प्रथा के कारण हमारे समाज में आर्थिक दोहन किया जा रहा है, जिससे स्वर्ण समाज कमजोर हो रहा है।अध्यक्ष बनाएं जाने पर लोगों ने बधाई दी है।बधाई देने वाले में सुरेंद सिंह,अजीत सिंह,गजेंद्र पाल सिंह,पिंटू सिंह,समरेश सिंह सहित दर्जनों लोग शामिल है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.