बुलंदशहर, अक्टूबर 12 -- नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। साथ ही देवर पर छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने की बात कही है। महिला ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी शादी जिला बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) से हुई थी। शादी में पिता ने करीब 12 लाख रुपये खर्च किए थे, लेकिन इसके बावजूद ससुराल वाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते रहे। महिला ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही पति और ससुराल पक्ष के लोग उसे खुश नहीं रखते थे। आरोप है कि एक दिन घर में अकेली थी। तभी उसका देवर वहां आ गया और उसने छेड़छाड़ की। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.