रुडकी, मई 22 -- थाना क्षेत्र की एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति, ससुर और ननद सहित 11 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कलियर के मुकर्रबपुर निवासी नूर फातिमा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले फरमान निवासी इब्राहिमपुर रुड़की के साथ हुई थी। शादी में उसके परिजनों ने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया था। शादी के कुछ दिनों बाद उसका पति और ससुराल वाले दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करने लगे। इसी बीच उसने एक मृत बच्चे को जन्म दिया। उसके बाद पति और ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया था। जिसके बाद से वह अपने मायके में रह रही है। वह फोन पर अपने पति से ले जाने की बात करती है तो वह उसे जान से मारने और तीन तलाक देने की धमकी दे रहा है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.