रुडकी, अक्टूबर 2 -- पिरान कलियर के बेड़पुर निवासी आस मोहम्मद ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन रेशमा की शादी 17 नवंबर 2021 को शाहरुख निवासी रतनपुर थाना बहादराबाद के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति शाहरुख, सास ओर ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज में कार लाने की मांग करने लगे। 23 नवंबर 2023 को कलियर थाने में दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता हुआ था। जिसमें रेशमा को परेशान न करने का आश्वासन दिया गया था। इसके बावजूद उत्पीड़न जारी रहा। इसी दौरान उसका पति शाहरुख सऊदी अरब चला गया। अब ससुराल वाले उसकी बहन रेशमा को घर में नहीं रहने दे रहे हैं। आरोप है कि उसका पति दूसरी महिला से शादी करने की धमकी दे रहा है। रेशमा डेढ़ साल के बेटे अल्तमश के साथ मायके में रह रही है। पीड़ित महिला के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ रविंद्र कुमार ने बताया क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.