बदायूं, अक्टूबर 7 -- अलापुर। दहेज मांगने और मारपीट कर प्रताड़ित करने के मामले में पुलिस ने पीड़िता के पति समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नगर के वार्ड 10 निवासी कलीमुद्दीन की पुत्री तरन्नुम का आरोप है कि उसका निकाह ढाई साल पूर्व साकिब पुत्र शब्बीर निवासी गंजडुंडवारा, जिला कासगंज के साथ हुआ था। दहेज से उसके ससुरालीजन खुश नहीं थे। आए दिन उसके साथ मारपीट करते थे। कुछ समय बाद उसका पति साकिब उसे ससुराल में छोड़कर बाहर कमाने के लिए चला गया। इस दौरान उसका देवर उसके साथ गलत हरकत करता था। जब वह विरोध करती तो उसे प्रताड़ित किया जाता था। जब उसका पति वापस आया तो उसने अपने पति को सारी बात बताई, लेकिन उसने एक न सुनी। सूचना पर भाई और चाचा उसकी ससुराल आए और ससुराल वालों को काफी समझाया, पर वे नहीं माने। पीड़िता की तहरीर पर पति साकिब, ससुर शब्बी...