रामपुर, जनवरी 31 -- थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि उसकी शादी करीब 14 वर्ष पूर्व उत्तराखंड के उधमिसंहनगर जनपद के बरेली गांव निवासी मुकेश चन्द्रा से हुई थी।शादी के बाद से ही उसका पति तथा अन्य ससुराली दहेज में दो लाख रूपये और बुलट मोटरसाइकिल की मांग कर उसका उत्पीड़न करते रहते थे।आरोप है कि पति उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करता था तथा घर पर अकेले होने पर उसके देवर छेड़छाड़ करते थे।21अक्टूबर 2025 को पति तथा अन्य परिजनों ने दहेज की मांग कर मारपीट करते हुए उसे घर से निकाल दिया।तभी से वह अपने मायके में रह रही थी।06 नवंबर 2025की दोपहर में वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसके पति मुकेश चन्द्रा,ससुर नत्थू सिंह,जेठ सुभाष चन्द्रा,राकेश चन्द्रा,जेठानी रानी व बबीता देवर रमेश चन्द्रा,कुलदीप चन्द्रा,सतीश चन्द्रा,ओमकार चन्द्र...