रुडकी, सितम्बर 17 -- क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपने पति और सास पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम भलस्वागाज निवासी निशा देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका विवाह मई 2023 में रोहित कुमार निवासी ग्राम कलानौर जिला रोहतक हरियाणा से हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि विवाह के बाद से ही पति और सास 10 लाख रुपये नगद और कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर आरोपियों ने पीड़िता के साथ गाली गलौज कर मारपीट की। उन्होंने विवाहिता का जान से मारने का प्रयास भी किया। गर्भावस्था में भी उसे प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया गया। मायके में उसने एक पुत्री को जन्म दिया। समाज के जिम्मेदार लोगों द्वारा समझाने के बाद भी ससुराल पक्ष दहेज की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.