शुभम किशोर। रांची, नवम्बर 25 -- अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर जारी आंकड़े झारखंड में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंताजनक तस्वीर पेश करती है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की 2023 की रिपोर्ट में जहां कुल अपराधों में आंशिक कमी का संकेत मिलता है, वहीं दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, ऑनर किलिंग जैसी घटनाओं में वृद्धि ने राज्य को देश के सबसे संवेदनशील क्षेत्रों में शामिल कर दिया है। राजधानी रांची महिलाओं के लिए झारखंड का सबसे असुरक्षित शहर करार दिया गया है। झारखंड पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में प्रतिमाह औसतन 140 दुष्कर्म के केस दर्ज हो रहे हैं। इस वर्ष सितंबर 2025 तक राज्य में 1369 दुष्कर्म केस के मामले दर्ज हुए हैं। वहीं, राजधानी रांची में वर्ष 2025 में 144 दुष्कर्म केस और 163 किडनैपिंग के मामले दर्ज किए गए हैं। कुल...