रुद्रपुर, फरवरी 19 -- अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हेमंत सिंह की अदालत ने दहेज उत्पीड़न और मारपीट के एक मामले में आरोपी पति को संदेह के लाभ में दोषमुक्त कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपने पति अमित कुमार उर्फ लालू गुप्ता निवासी बदायूं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि वर्ष 2022 में विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष पांच लाख रुपये नकद और एक कार की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। महिला की तहरीर पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चार्जशीट अदालत में दाखिल की और मामला अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हेमंत सिंह की अदालत में चला गया। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अनिता सक्सेना ने तर्क दिया कि महिला बिना ठोस कारण के मायके में रह रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.