मुरादाबाद, नवम्बर 21 -- क्षेत्र के गांव मोहम्मद सादिकपुर की रहने वाली विवाहिता ने कोतवाली में ससुराल पक्ष के आठ लोगों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी। क्षेत्र के गांव मोहम्मद सादिकपुर निवासी शिवानी पुत्री प्रकाश सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया कि उसकी शादी जिला बुलंदशहर के अनूप शहर के ऐचोड़ा के रहने वाले अरुण पुत्र राजपाल के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से पति अरुण, ससुर राजपाल, सास पुष्पा, देवर विकास, सौतेली सास संपत देवी, देवर शिवा के अलावा पति अरुण बुआ आदि दहेज के लिए प्रत्याड़ित करते थे और मारपीट किया करते थे। देवर विकास अश्लील हरकतें किया करता था। ससुराल पक्ष के लोगों ने घर आकर भी उसके साथ मारपीट की। तहरीर के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.