सिद्धार्थ, नवम्बर 28 -- बयारा, हिन्दुस्तान संवाद। भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा गांव के व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बेटी के ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने संबंधित आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बयारा गांव निवासी आबिद अली पुत्र स्व.भुलन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी लड़की मेहरुननिशा की शादी वर्ष 2005 में पांच दिसंबर को गांव के ही सिराज अहमद पुत्र शहिद अली से किया था। अपनी क्षमता के अनुसार दहेज देकर बेटी को शादी में ही विदा किया था, तभी से ससुराल वाले दहेज़ में बाइक व पांच लाख रुपया की मांग कर मेरी बेटी को प्रताड़ित करने लगे। काफी समझाने के बाद भी नहीं मानें। वे लोग कह रहे हैं कि जब तक पूरा दहेज नहीं मिलेगा तब तक मेहरुननिशा को अपने घर नहीं रखेंगे। मेरी लड़की से तीन बेटी व एक...