अमरोहा, जनवरी 17 -- जोया। ससुराल में विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। विरोध पर मारपीट की गई। पति ने फोन पर तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मिलक गौसपुर निवासी तहसील ने अपनी बेटी सलमा बेगम की शादी गांव टिकिया निवासी अब्दुल कादिर के साथ की थी। विवाहिता के पास एक बेटा भी है। सलमा बेगम की दर्ज कराई रिपोर्ट के मुताबिक ससुराल वाले उसे दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। दहेज में चार पहिया वाहन और 15 लाख रुपये की मांग की जाती है। बीती 13 जनवरी को ससुराल वालों ने सलमा के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। विवाहिता ने मारपीट की बात अपने पति को बताई तो उसने फोन पर ही तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। सीओ सिटी अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.