अमरोहा, फरवरी 6 -- अमरोहा। ससुराल वालों ने विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया। मामले में पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शहर के मोहल्ला चिल्ला निवासी सौरभ खंडेलवाल ने अपनी बेटी राधिका की शादी चार फरवरी 2024 को शहर के ही मोहल्ला कोट निवासी शुभम गुप्ता संग की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। कार व सात लाख रुपये बतौर दहेज दिलाने का दबाव बनाते थे। विरोध पर जलाकर मारने की धमकी देते थे। आरोप है कि कई बार ससुराल वालों ने गैस खुला छोड़कर चाय बनवाने की कोशिश की जिससे हादसा हो सके। दोनों परिवारों के बीच पंचायत भी हुई लेकिन विवाद हल नहीं हो सका। आरोप है कि 24 जनवरी 2025 को ससुराल वालों ने सात लाख रुपये व कार की मांग को दोहराया। इनकार पर मारपीट करते हुए पीड़िता को घर...