उरई, फरवरी 4 -- उरई। विवाहिता ने दहेज उत्पीड़न और पति द्वारा साथ न रखने का आरोप लगा एसपी से शिकायत की है। साधना पुत्री राकेश, निवासी चौरसी ने बताया शादी 14 अक्तूबर 2025 को अंकुर से न्यायालय में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद 20 अक्तूबर 2025 को पति नेउसे छोड़ दिया। कोर्ट मैरिज के बाद जब वह पति के साथ इटौरा पहुंची तो ससुराल पक्ष ने घर में प्रवेश देने से मना कर दिया और चार पहिया वाहन की मांग रखी। दहेज न लाने पर स्वीकार न करने की बात कही। पति अंकुर, उसकी मां गीता, पिता रामनरेश, भाई हर्षित और बहन लक्ष्मी दहेज की मांग कर रहे हैं। पीड़िता ने बताया 3 दिसंबर 2025 को परिवार परामर्श केंद्र में प्रार्थना पत्र दिया था, जहां काउंसिलिंग के लिए पति पक्ष केवल एक बार आया और दोबारा आने से मना कर दिया। वह उरई कोतवाली भी गई, लेकिन वहां से यह कहकर लौटा दिया कि मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.