शाहजहांपुर, फरवरी 15 -- खुटार, संवाददाता। क्षेत्र के चतुरपुर गांव की एक विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता बिट्टा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2017 में उसकी शादी बंडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। विवाह में उसके पिता ने सामर्थ्य अनुसार करीब पांच लाख रुपये खर्च किए थे, लेकिन ससुरालीजन संतुष्ट नहीं हुए। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति व सास-ससुर दहेज की मांग को लेकर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। विवाह के पांच माह बाद गर्भावस्था में ही मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। तब से वह मायके में रह रही है। उसकी पांच वर्ष की पुत्री है, जिसके भरण-पोषण में भी पति सहयोग नहीं कर रहा। थानाध्यक्ष श्यामवीर सिंह ने बताया कि माम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.