मुरादाबाद, फरवरी 26 -- दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने और देवर द्वारा छेड़छाड़ करने के आरोप में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के मुरादाबाद मार्ग स्थित एक गांव की युवती की शादी मितेश कुमार पुत्र वीर सिंह निवासी थाना गजरौला जनपद अमरोहा के साथ हुई थी। आरोप है उसके ससुराल वाले शादी में मिले दहेज से खुश नहीं थे। दहेज में एक गाड़ी व बीस लाख रुपए की मांग के चलते उसको शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। विवाहिता का आरोप है कि देवर ने उसे अकेला देखकर छेड़छाड़ की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति सहित चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.