रुडकी, नवम्बर 25 -- विवाहिता ने अपने ससुरालियो पर दहेज उत्पीड़न, शारीरिक-मानसिक प्रताड़ना तथा यौन शोषण के आरोप लगाते हुए महिला हेल्पलाइन को तहरीर दी है। महिला हेल्पलाइन की संस्तुति पर पुलिस ने नामजद किए गए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने तहरीर देकर बताया कि उनकी शादी 21 नवंबर 2021 को ग्राम दौलतपुर बहादराबाद में हुई थी। शादी में उसके पिता ने अपनी हैसियत से अधिक दान दहेज दिया था। आरोप है कि ससुरालवालों ने दहेज के नाम पर विवाहिता को प्रताड़ित किया। तहरीर में पति पर शराब पीकर अप्राकृतिक संबंध बनाने समेत कई आरोप लगाए गए है। पीड़िता का कहना है कि उसके पति का पड़ोस की एक महिला से अवैध संबंध है। आरोप है कि पति के जाने के बाद देवर पीड़िता को अकेला पाकर छेड़छाड़ करने लगा। सास-ससुर ...